A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

तेंदुए का खौफ:- कांठ में तेंदुओं के हमलों में महिला और किसान घायल

कांठ के गांव पाइंदापुर और छजलैट में तेंदुओं का आतंक, घायल महिला को किया रेफर, गांव फलैदा में मिले तेंदुए के दो शावक, क्षेत्र में तेंदुओं का खौफ व्याप्त

20260520 212745 COLLAGE
तेंदुए के हमले से घायल फूलवती और मनीष कुमार।
कांठ (मुरादाबाद)। कांठ तहसील क्षेत्र में तेंदुओं ने फिर से एक महिला समेत दो लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया है। तेंदुओं के लगातार बढ़ रहे हमलों से क्षेत्रवासियों में दहशत व्याप्त है। लोगों ने तेंदुओं को पकड़वाने की मांग की है। वहीं कांठ क्षेत्र के गांव फलैदा में गन्ने के खेत में तेंदुए को दो शावक भी मिले हैं।
IMG 20260520 WA0033 3

कांठ क्षेत्र के गांव फलैदा में गन्ने के खेत में तेंदुए को दो शावक।
कांठ क्षेत्र गांव पाइंदापुर की रहने वाली फूलवती (50) पत्नी शौवीर सिंह बुधवार की सुबह अपनी बेटी शालू के साथ अपने खेत पर गन्ने को नलाने का काम कर रही थी, तभी अचानक आए तेंदुए ने फूलवती पर पीछे से हमला कर दिया। मां पर तेंदुए द्वारा हमले को देखते हुए पास में ही काम कर रही बेटी शालू ने शोर मचाया तो आसपास खेतों पर काम कर रहे किसान भी लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े, तो तेंदुआ फूलवती को छोड़कर भाग गया। लेकिन तेंदुए के हमले से फूलवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद फूलवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
66636362255
तेंदुए के हमले से घायल अस्पताल में भर्ती महिला।
वहीं दूसरी ओर बुधवार की सुबह कांठ तहसील क्षेत्र गांव छजलैट युवा किसान मनीष कुमार (25) स्व. देवेंद्र सिंह अपने खेत पर थे, उनके दो मजदूर खेत में गन्ने की खोदाई कर रहे थे। तभी अचानक पीछे से आए तेंदुए ने मनीष पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। मजदूरों के शोर मचाने पर तेंदुआ मौके से भाग गया। तेंदुए के हमले से घायल मनीष कुमार को परिजन तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ लेकर आए, जहां चिकित्साकों उनका उपचार किया। महिला फूलवती और किसान मनीष कुमार पर तेंदुओं द्वारा हमले की सूचना मिलने पर वन क्षेत्रा​धिकारी गिरीश चंद्र श्रीवास्तव ने टीम के साथ अस्पताल पहुंचकर जानकारी जुटाई। डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने के लिए अ​धिकारियों को पत्र लिखा है। अनुमति मिलने पर पिंजरे लगाए जाएंगें। बता दें कि कांठ तहसील क्षेत्र में दो महीने में तेंदुए अब तक दस लोगों को हमला कर घायल कर चुके हैं।
रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ।
[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!