A2Z सभी खबर सभी जिले की

भारत स्काउट और गाइड का 6दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सर्व धर्म प्रार्थना एवं संस्कृति कार्यक्रम के साथ हुआ संपन्न l

प्रेस विज्ञप्ति
टिकरी, गया जी
आज दिनांक 20-05 2026

टिकरी-भारत स्काउट और गाइड गया जी के वार्षिक कार्यक्रम अनुसार प्रखंड स्तरीय 6 दिवसीय प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पीएम श्री प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय टिकरी के प्रांगण में किया गया। यह शिविर जिला संगठन आयुक्त श्री गोपाल कुमार के देखरेख में किया गया श्री कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में टिकारी प्रखंड के टिकारी राज इंटर कॉलेज टिकरी ठाकुर मुनेश्वर प्लस टू उच्च विद्यालय टिकरी नगर पालिका मध्य विद्यालय टिकरी एवं बालिका उच्च विद्यालय टिकरी के छात्र-छात्रा इस शिविर में भाग लिए। और प्रशिक्षण प्राप्त की इस शिविर में छात्रों को आपदा पर बचाव प्राथमिक सहायता रस्सी के द्वारा गांठे बांधना टोली बनाना एवं स्काउट गाइड से संबंधित विभिन्न प्रकार के गुण सिखाए गए। जिसका समापन समारोह का कार्यक्रम पीएम श्री प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय टिकरी में सर्व धर्म प्रार्थना के साथ किया गया। जिसका उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश यादव ने स्काउट गाइड झंडा तोलन कर किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि टिकारी थाना के थाना प्रभारी हिमांशु पप्पू पुलिस पदाधिकारी प्रशिक्षु धनंजय कुमार कन्हैया जी। पुलिस पदाधिकारी हिमांशु पप्पू ने बताया कि भारत स्काउट और गाइड के बच्चे देश सेवा और समाज सेवा में अपना काफी भूमिका निस्वार्थ भाव से निभाते हैं। जिला सचिव रणजीत कुमार एवं सहायक राज्य संगठन आयुक्त राज किशोर पांडे मगध प्रमंडल गया जी, एवं वशिष्ठ अतिथि के रूप में टिकारी राज इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक सैय्यद अख्तर हुसैन जिला रोवर वयस्क आयुक्त डॉक्टर कलीम उद्दीन अंसारी, स्काउट मास्टर सुभाय कुमार गाइड कैप्टन कविता कुमारी, के साथ कई गण मान लोगों उपस्थित थे सभी उपस्थित लोगों को पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक सह स्काउट मास्टर रंजीत कुमार सिंह। आगंतुक को भारत स्काउट और गाइड परंपरा के मुताबिक गला में स्कार्फ पहना कर सम्मानित किया गया। उसके उपरांत प्रशिक्षित छात्राओं द्वारा रंगोली बाद विवाद प्रतियोगिता के साथ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें पिरामिड भारत मां की झांकी झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की झांकी, नारी शिक्षा दहेज प्रथा पर्यावरण जल संरक्षण पर नाटक नुक्कड़ एवं भक्ति देश भक्ति जैसे विषयों पर एक से एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए स्काउट और गाइड द्वारा। इस कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाली गाइड प्रथम स्थान प्राप्त शिखा मिश्रा के साथ सभी गाइड को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया।
एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली चांदनी कुमारी के साथ सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया गया। उसके बाद सभी प्रशिक्षित स्काउट गाइड को प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वरीय शिक्षिका आरती कुमारी सुजाता सिंह। राजा सैयद स्काउट लीडर सूरज कुमार फिजा परवीन हलीमा खातून नाजिया परवीन लवकेश कुमार नेहा कुमारी सविता कुमारी खुशी कुमारी सपना कुमारी सिमरन कुमारी खुशबू कुमारी अनिता कुमारी आदि उपस्थित थे।

गोपाल कुमार
जिला संगठन आयुक्त बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड गया जी।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!