बरगदवा पुलिस को बड़ी सफलता, ₹25 हजार का इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार
महराजगंज। जनपद में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरगदवा पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के मामले में वांछित चल रहे ₹25 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में थाना बरगदवा पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार गो-तस्करी से जुड़े मामले में वांछित अभियुक्त कई दिनों से फरार चल रहा था।
थाना बरगदवा पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 006/2026 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त कलामुद्दीन उर्फ कलुआ उर्फ कमालुद्दीन को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त पर ₹25,000 का पुरस्कार घोषित था।
प्रभारी निरीक्षक धनन्जय कुमार राय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त कलामुद्दीन उर्फ कलुआ, निवासी ग्राम दरगौली जरलहिया टोला थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर, एक शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ कुशीनगर और महराजगंज जनपद के विभिन्न थानों में हत्या, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और गोवध निवारण अधिनियम समेत गंभीर धाराओं में कुल सात मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान आगे भी चलता रहेगा।
कोयला चोरी के खिलाफ CISF का अभियान तेज, आज दुसरे दिन भी 90 टन अवैध कोयला जब्त
30/07/2026
सिंगोली के ग्राम जाट में 10 लाख की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त,जेसीबी से हटाया अवैध कब्जा
30/07/2026
अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर 110 आबकारी मुकदमों से संबंधित 811 लीटर अवैध कच्ची शराब का विधिक प्रक्रिया के तहत कराया विनिष्टीकरण
30/07/2026
उपायुक्त के निर्देशानुसार 6 विद्यालयों के 156 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण