?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

काशीपुरी धाम में आज गूंजेगा श्री श्याम संकीर्तन

सुनील कोठारी 9828262186

Screenshot 2026 05 26 21 51 11 00 56514063904998099a7290fdb861fa95

भीलवाड़ा के काशीपुरी धाम स्थित श्री श्याम मंदिर में आज 27 मई को सायं 7:15 बजे से भव्य श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन होगा। कार्यक्रम में दिल्ली के प्रसिद्ध श्याम बंधु अपनी मधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। आयोजन को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है तथा मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया है।

श्री श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेश पौधार ने बताया कि इस भव्य संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। बाबा श्याम के भजनों के साथ भक्त भक्ति रस में सराबोर होंगे। समिति द्वारा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

कार्यक्रम का आयोजन श्री श्याम सेवा समिति (रजि.) काशीपुरी, भीलवाड़ा द्वारा किया जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!