
सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* नरयावली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गढ़ौली कला एवं ग्राम कुड़ई, ग्राम पंचायत बहेरिया साहनी के नागरिकों ने बुधवार को रजाखेड़ी बजरिया स्थित विधायक कार्यालय पहुंचकर क्षेत्रीय समस्याओं एवं भूमि आवंटन से संबंधित आपत्तियों को लेकर नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने औद्योगिक प्रयोजन हेतु प्रस्तावित भूमि आवंटन के संबंध में अपनी आपत्तियां एवं स्थानीय आवश्यकताओं से जुड़े पक्ष विधायक श्री लारिया के समक्ष रखे। नागरिकों ने बताया कि संबंधित भूमि पर पूर्व से ही शासकीय एवं सार्वजनिक उपयोग की व्यवस्थाएं तथा ग्रामवासियों के हित जुड़े हुए हैं, जिनके संरक्षण की आवश्यकता है। विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग एवं न्यायोचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। उन्होंने मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सागर एवं तहसीलदार सागर ग्रामीण को पत्र प्रेषित कर आवश्यक परीक्षण एवं नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। विधायक लारिया ने कहा कि क्षेत्र की जनता के हितों की रक्षा एवं विकास कार्यों के मध्य संतुलन बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। जनभावनाओं के अनुरूप प्रशासनिक स्तर पर उचित समाधान सुनिश्चित कराने के लिए सतत प्रयास किए जाएंगे।




