A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारियों को लेकर सानौधा में विधायक लारिया ने की अंतिम समीक्षा बैठक

FB IMG 82699076438551377सागर । वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सानौधा में आयोजित होने वाले आगामी श्री 1008 श्री मज्जिनेन्द्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा गजरथ महोत्सव की भव्य तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों एवं सकल दिगंबर जैन समाज के प्रबुद्धजनों के साथ पंचायत भवन सानौधा में महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में महोत्सव की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, यातायात, विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। विधायक लारिया ने अधिकारियों को अनुरोधपूर्वक कहा कि यह वृहद धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन क्षेत्र की आस्था, संस्कृति और गौरव से जुड़ा हुआ है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं समयपूर्व, सुव्यवस्थित एवं समन्वित रूप से सुनिश्चित की जाएं। विधायक लारिया ने कहा कि पंचकल्याणक महोत्सव जैन धर्म की महान आध्यात्मिक परंपरा का प्रतीक है, जिसमें भगवान के गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान एवं मोक्ष कल्याणकों का दिव्य उत्सव मनाया जाता है। यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज में संस्कार, अहिंसा, संयम, सेवा और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देने वाला महापर्व है। उन्होंने बताया कि लगभग एक सप्ताह पूर्व भी तैयारियों को लेकर प्रारंभिक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। बुधवार को आयोजित बैठक में उन तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा इसे अंतिम समन्वय बैठक के रूप में आयोजित कर सभी विभागों एवं समाजजनों से आपसी समन्वय के साथ इस महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का आह्वान किया गया। बैठक में एसडीएम अमन मिश्रा, तहसीलदार परसोरिया, सर्किल दुबे जी, सचिन गुप्ता, सीईओ जनपद पंचायत सागर, भगत सिंह थाना प्रभारी सानौधा, सुशील पांडेय जेई एमपीईबी, नेहा वर्मा पीएचई, श्री नामदेव पीडब्ल्यूडी, आरआई, पटवारी, पंचायत इंस्पेक्टर, सरपंच सानौधा, जयकुमार जैन, सुधीर जैन, आनंद जैन, सुभाष जैन, संपत जैन, मनीष जैन, वीरेंद्र जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!