A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

किसानों को खाद वितरण में नहीं होगी कोई परेशानी, प्रशासन पूरी तरह सतर्क – विधायक लारिया

IMG 20260507 WA0320सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने किसानों को खाद वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इस उद्देश्य से कलेक्टर सागर, एसडीएम एवं डिप्टी डायरेक्टर कृषि से दूरभाष पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान विधायक श्री लारिया ने खाद वितरण में लागू की जा रही ई-टोकन प्रणाली को लेकर किसानों की सुविधाओं, व्यवहारिक समस्याओं एवं खाद की उपलब्धता के संबंध में अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की। विधायक लारिया ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के प्रति पूर्णतः संवेदनशील है और नई तकनीकों का उद्देश्य किसानों को अधिक पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को ई-टोकन प्रक्रिया की पूरी जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाए तथा वितरण केंद्रों पर पर्याप्त सहयोग एवं मार्गदर्शन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी किसान को परेशानी का सामना न करना पड़े। चर्चा के दौरान अधिकारियों ने विधायक लारिया को आश्वस्त किया कि जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता है तथा किसानों को आवश्यकता अनुसार समय पर खाद उपलब्ध कराया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि खाद वितरण की ई-टोकन प्रणाली को पूरी तैयारी एवं सुव्यवस्थित तरीके से लागू किया जा रहा है। किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वितरण केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं तथा तकनीकी सहायता एवं मार्गदर्शन के लिए कर्मचारियों की तैनाती भी सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसानों को खाद प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई न आने पाए। विधायक लारिया ने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि खेती-किसानी का समय अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, इसलिए खाद वितरण व्यवस्था को पूरी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ संचालित किया जाए, जिससे किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो सके और कृषि कार्य बिना किसी बाधा के सुचारु रूप से संचालित रहें।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!