
सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*थाना देवरी, जिला सागर पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना देवरी पुलिस ने शिवरात्रि जुलूस के दौरान हुए जानलेवा हमले के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। प्रकरण अनुसार दिनांक 15.02.2026 को थाना देवरी क्षेत्र में आयोजित शिव बारात जुलूस के दौरान जुलूस में तलवार लाने की बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था। विवाद से आक्रोशित होकर आरोपीगण मयंक यादव, देव उर्फ देवरा यादव एवं ओम यादव द्वारा कार्यक्रम आयोजक अनिल उर्फ अन्ना कोष्टी पर जान से मारने की नीयत से हमला किया गया। घटना के दौरान आरोपी मयंक यादव ने अनिल कोष्टी पर छुरे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल को तत्काल उपचार हेतु देवरी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सागर रेफर किया गया था। घटना के संबंध में थाना देवरी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण में नाबालिग उम्र 17 वर्ष 02 माह को पूर्व में दिनांक 19.02.2026 को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में थाना देवरी पुलिस ने मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मयंक पिता महेन्द्र यादव उम्र 19 वर्ष निवासी पड़रई बुजुर्ग, हाल मुकाम झुनकू वार्ड देवरी को दिनांक 29.05.2026 को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाकर आरोपी की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है एवं आरोपी को गिरफ्तार कर उप जेल रहली दाखिल किया गया प्रकरण का एक अन्य आरोपी ओम यादव अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उक्त कार्यवाही एसडीओपी रहली के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देवरी हरिराम मानकर एवं उनकी टीम द्वारा की गई।





