A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

FB IMG 515429209845131915सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*,पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को संपति संबंधी अपराधों के निकाल हेतु निर्देशित किया गया है निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के मार्गदर्शन में थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 28.05.2026 को फरियादी महेश कुमार आडवाणी पिता स्व. बजलाल आडवाणी उम्र 62 वर्ष निवासी संतकवर रामवार्ड, विशाल मेडिकल के आगे सिंधी कैंप थाना मोतीनगर सागर द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके द्वारा उपयोग में ली जा रही मोटरसाइकिल क्रमांक MP15-MH-0655 टीवीएस एक्सएल काले रंग की, दिनांक 24.05.2026 को रात्रि लगभग 08:00 बजे उसके घर के सामने खड़ी की गई थी, जो अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई। आसपास तलाश करने एवं सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल ले जाते हुए दिखाई दिया। रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक 582/2026 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई। तलाश के दौरान आरोपी रितेश जाटव पिता हुकुमचंद जाटव उम्र 30 वर्ष निवासी पगारा रोड, शुभाषनगर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल क्रमांक MP15-MH-0655 टीवीएस एक्सएल काले रंग की, कीमत लगभग 15,000 रुपये की बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।,सराहनीय भूमिका-निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, थाना प्रभारी मोतीनगरउप निरीक्षक माधव सिंह,प्रधान आरक्षक 141 नदीम,आरक्षक 403 राहुल शामिल रहे

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!