A2Z सभी खबर सभी जिले की

किसान एकता संघ के हरिद्वार जिला अध्यक्ष बने प्रिंस अग्रवाल।

फुरकान अंसारी।

हरिद्वार, 12 जून। किसान एकता संघ के ज्वालापुर स्थित सैनी आश्रम में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन (चिंतन शिविर) के समापन अवसर पर संगठन के विस्तार एवं मजबूती के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसी क्रम में युवा समाजसेवी प्रिंस अग्रवाल को किसान एकता संघ का हरिद्वार जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान, संगठन मंत्री डॉ. रवि नागर, उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष पं. प्रमोद शर्मा तथा उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बलदेव छावड़ा सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रिंस अग्रवाल को नियुक्ति पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दीं।

 

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रिंस अग्रवाल के नेतृत्व में हरिद्वार जनपद में किसान एकता संघ और अधिक मजबूत होगा तथा किसानों, मजदूरों एवं आम जनमानस की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा। संगठन को उम्मीद है कि वे किसानों के अधिकारों, उचित फसल मूल्य, कृषि संबंधी समस्याओं तथा सामाजिक सरोकारों के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

 

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रिंस अग्रवाल ने संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों एवं मजदूरों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान तथा संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

 

ज्ञात हो कि किसान एकता संघ के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों पर मंथन किया गया तथा प्रधानमंत्री के नाम किसानों की प्रमुख मांगों का ज्ञापन भी प्रशासन को सौंपा गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए सैकड़ों किसानों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

 

इस अवसर पर डॉ. रवि नागर, जेपी नागर, विक्रम नागर, मेहरबान अली, सुमित एडवोकेट, उम्मेद एडवोकेट, देशराज नागर, नरेंद्र नागर, संजय सैनी, राजसिंह ठेकेदार, जगदीश शर्मा, अकरम खान, परवेज अली, सतवीर भाटी, वीरेंद्र बैसोया, मनोज भाटी, श्रीकृष्ण बैंसला, सलोनी सोलंकी, रेखा चौधरी, वंदना चौधरी, सोनिया विज, सीमा सूर्यवंशी, हर्ष नागर सहित बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!