A2Z सभी खबर सभी जिले की

फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में युवक ने खुद को लगाई आग, बुरी तरह झुलसा युवक

FB IMG 74754114498419463482सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* सागर के मकरोनिया स्थित महिंद्रा फाइनेंस कार्यालय में शुक्रवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। जैसीनगर निवासी नीलेश जैन ने दफ्तर के अंदर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। बीच-बचाव करने पहुंचे ब्रांच मैनेजर भी इस घटना में झुलस गए हैं। परिजनों का गंभीर आरोप है कि कार की दो किस्तें बकाया होने पर कंपनी ने वाहन जब्त किया था। गुरुवार को बकाया राशि जमा करने के बावजूद शुक्रवार को कार लौटाने के नाम पर स्टाफ ने विवाद किया। आरोप है कि कंपनी पिछले 10 दिनों से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी और घर पर गुंडे भी भेजे गए थे। गंभीर रूप से झुलसे नीलेश को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज से निजी अस्पताल रेफर किया गया है। एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा के मुताबिक, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!