A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

हजरत निजामुद्दीन- अम्बिकापुर एक्सप्रेस सागर के रास्ते सप्ताह में दो दिन चलेगी, सागर वासियों को बड़ी सौगात – सांसद डॉ लता वानखेड़े

FB IMG 32343900301222806512सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* सागर लोकसभा क्षेत्र की सांसद डॉ. लता वानखेड़े द्वारा रेल सुविधाओं के विस्तार हेतु लगातार किए जा रहे प्रयासों को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। रेलवे बोर्ड द्वारा गाड़ी संख्या 22407/22408 अंबिकापुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस की आवृत्ति (फ्रीक्वेंसी) को साप्ताहिक से बढ़ाकर सप्ताह में दो दिन संचालित करने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। डॉ. लता वानखेड़े ने बताया कि उन्होंने सागर लोकसभा क्षेत्र की जनता, व्यापारियों, विद्यार्थियों एवं नौकरीपेशा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस मांग को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष प्रमुखता से रखा था। रेल मंत्रालय द्वारा इस जनहितकारी मांग को स्वीकार किया जाना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। सांसद डॉ. वानखेड़े ने कहा कि यह ट्रेन सागर के यात्रियों के लिए अत्यंत सुविधाजनक है। दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से रात लगभग 11 बजे प्रस्थान कर यह ट्रेन अगले दिन सुबह 8:30 बजे सागर पहुंचती है, जिससे यात्रियों को रातभर में आरामदायक यात्रा कर सीधे अपने गंतव्य तक पहुंचने की सुविधा मिलती है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि अब तक दिल्ली जाने के लिए बड़ी संख्या में व्यापारी भाई गोंडवाना एक्सप्रेस पर निर्भर थे, जिसके लिए उन्हें ट्रेन पकड़ने हेतु दोपहर लगभग 3 बजे ही स्टेशन के लिए निकलना पड़ता था। इससे उनके पूरे दिन का उत्पादक समय प्रभावित होता था। नई व्यवस्था से व्यापारियों का समय बचेगा, यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी तथा व्यवसायिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। डॉ. लता वानखेड़े ने कहा कि इस निर्णय से सागर, दमोह, कटनी एवं आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों, व्यापारियों तथा नौकरीपेशा लोगों को दिल्ली आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी।इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार निरंतर जनभावनाओं के अनुरूप रेल सुविधाओं का विस्तार कर रही है और सागर क्षेत्र के विकास के लिए वे आगे भी इसी प्रकार प्रयासरत रहेंगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!