

सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* सागर जिला न्यायालय के अधिवक्ता अभिनव श्रीवास्तव ने जनवरी की 23 जनवरी 2026 को रात करीब 10:00 बजे सोशल मीडिया पर देखा कि तीन कंटेंट क्रिएटर अश्लील भोजपुरी गाने पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान कर रहे हैं जो देखने सुनने में बहुत बुरा लगा। इस वीडियो को कुछ इस ढंग से तैयार किया गया था जिसमें छोटे बच्चे भी शामिल किए गए थे। इस मामले में अधिवक्ता अभिनव श्रीवास्तव ने सागर के गोपालगंज थाने में कंटेंट क्रिएटर विशाल बांदरी ,रानू रैकवार और आदित्य ठाकुर पर राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की धारा 2 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 ( a ) के तहत मामला दर्ज करवाया है ।
[yop_poll id="10"]




