जनपद मीरजापुर थाना पड़री पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 03 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार
जनपद मीरजापुर थाना पड़री पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 03 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार 
थाना पड़री जनपद मीरजापुर पर दिनांक: 23.06.2026 को वादी जलपा पुत्री श्याम लाल निवासी डगहर थाना कोण्कटरा जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादिनी की बहन को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने एवं जान से मार देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। जिसके आधार पर थाना पड़री पर मु0अ0सं0-179/2026 धारा 80 (2), 85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए महिला सम्बन्धित अपराध में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थानाध्यक्ष पडरी को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना पड़री पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक: 24.06.2026 को उपनिरीक्षक अनिरूद्ध सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर नामजद 03 अभियुक्त/अभियुक्ता 1. दिनेश पुत्र राम गरीब (पति), 2. मनोज पुत्र राम गरीब (जेठ) व 3. अन्जू पुत्री राम गरीब (ननद) निवासीगण बर्जीमुकुन्दपुर थाना पडरी जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माण्न्यायालय/जेल भेजा गया।





