

KANTH (MORADABAD)। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष द्वारा कांठ विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर को विधायक निधि योजना दिग्दर्शिका समिति का सदस्य नामित किए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए हर्ष व्यक्त किया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा की ओर से घोषित समिति में कमाल अख्तर को शामिल किया गया है। यह समिति विधायक क्षेत्र विकास निधि योजना के अंतर्गत कराए जाने वाले विकास कार्यों के नियमों, दिशा-निर्देशों तथा आवश्यक संशोधनों की समीक्षा करने के साथ ही ग्रामीण विकास विभाग को तकनीकी एवं सचिवीय स्तर पर सहयोग प्रदान करती है।
समिति का सदस्य बनाए जाने पर विधायक कमाल अख्तर ने विधानसभा अध्यक्ष एवं पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और कर्मठता के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि जनहित और क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे द्वारा उन्हें आगामी 1 अगस्त 2026 को विधानसभा भवन, लखनऊ में आयोजित विधायक निधि योजना दिग्दर्शिका समिति की बैठक में प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️






