रविदास जयंती के अवसर पर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा मंदिरों के पुजारियों को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया
महाराजगंज, 29 जुलाई। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650 वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के समरसता संकल्प दीपोत्सव अभियान के अंतर्गत मंगलवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना, पुजारी सम्मान एवं दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा मंदिरों के पुजारियों को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। विधायक ने कटहरा शिव मंदिर, अमोढ़ा शिव मंदिर, गायत्री मंदिर, दुर्गा मंदिर एवं संत रविदास मंदिर सहित कई धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन कर प्रदेश एवं जनपद की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिरों के पुजारियों को सम्मानित करते हुए भारतीय संस्कृति और संत परंपरा के संरक्षण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। देर शाम अभियान के तहत विभिन्न मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन कर दीपोत्सव मनाया गया । इस अवसर पर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने अपने जीवन और वाणी से सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने समाज को जाति, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर सभी के साथ समान व्यवहार करने की प्रेरणा दी। उनके विचार आज भी समाज को एक नई दिशा प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संतों और महापुरुषों के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। समरसता संकल्प दीपोत्सव अभियान का उद्देश्य समाज में सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारा और एकता की भावना को मजबूत करना है। संत रविदास जी का जीवन हमें सेवा, परिश्रम, सत्य और समर्पण का मार्ग दिखाता है। उनके बताए आदर्शों पर चलकर ही समरस, सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष टाइगर तिवारी, हेमंत गुप्ता, राम आशीष, डॉ सूरज सिंह, शिवांश अग्रहरी, सनत पांडेय, सूर्यनाथ शर्मा, शैलेश पटेल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तहसील बार एसोसिएशन कांठ के वार्षिक चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 12 अगस्त को होगा मतदान
28/07/2026
बैडमिंटन प्रतियोगिता के तीनों वर्गों में कांठ के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
28/07/2026
*आज क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लेने निकले जिलाधिकारी कलवारी खुर्द चौराहे पर रुके। इस दौरान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बच्चों के खेलकूद मैदान पर किए गए कब्जे की समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल खेलकूद मैदान से कब्जा हटवाने के निर्देश दिए।* *वहीं, ग्रामीणों ने कलवारी से चिखुरिया मार्ग पर लगातार आवागमन कर रहे ओवरलोड वाहनों की समस्या भी जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को ओवरलोड वाहनों की जांच कर उन्हें सीज करने एवं नियमानुसार कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए।*
28/07/2026
आज पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गया के द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई l
28/07/2026
आयुष्मान भारत योजना के तहत गया जिला में छः नए निजी अस्पताल सूचीबद्ध l
28/07/2026
जिला पदाधिकारी गया द्वारा गया जिले के 04निजी तथा 02सरकारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन का संस्थापन हेतु आदेश दिया गया l
28/07/2026
नागपुर में आज मंगलवार को जमकर बारिश हुई, शहर के कई हिस्सों में जलभराव से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया
28/07/2026
नागपुर में भारी बारिश होने की आशंका के चलते कल 29 जुलाई को सभी स्कूल काॅलेज बंद रहेंगै
28/07/2026
नागौद को मिली बड़ी सौगात: 33/11 केवी टाउन उपकेंद्र में 3.15 एमवीए का नया पावर ट्रांसफार्मर हुआ चालू
28/07/2026
बर्खास्त पटवारी हरदेवलाल बेरवा की बहाली को लेकर दिया ज्ञापन
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!