A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

छापेमारी अभियान चलाकर अवैध हथियार व गोली के साथ पिपरवार पुलिस ने  एक अपराधी को किया गिरफ्तार।।

IMG 20250901 WA0094छापेमारी अभियान चलाकर अवैध हथियार व गोली के साथ पिपरवार पुलिस ने  एक अपराधी को किया गिरफ्तार।।

संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी

खलारी। पिपरवार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाकर अवैध हथियार एवं गोली के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।चतरा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को यह सफलता मिली है।गिरफ्तार अपराधी की पहचान पिपरवार थाना क्षेत्र के न्यूमंगरदाहा गांव निवासी 20 वर्षीय आबिद अंसारी पिता तजमुल अंसारी के रूप में की गई है।प्रेसवार्ता मे एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार ने बताया कि चतरा पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के न्यूमंगरदाहा के पास ट्रांसपोर्टिंग रोड में कुछ अपराधियों के द्वारा अपराध की योजना बनाने हेतु एकत्रित हुए है,उक्त सूचना के सत्यापन एवं गिरफ्तारी हेतु टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा 31 अगस्त की रात्रि को ग्राम न्यूमंगरदाहा ट्रांसपोर्टिंग रोड के पास छापेमारी कर एक अपराधी आबिद अंसारी को गिरफ्तार किया गया,साथ ही उसके पास से एक 7.6 एमएम का अवैध पिस्टल एवं एक जिंदा गोली बरामद की गई।एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी से कई अहम सुराग मिले हैं। जिसका सत्यापन किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी द्वारा एक गिरोह बनाकर क्षेत्र के कोल व्यवसायी एवं ठेकेदार को धमकी देने की बात भी सामने आ रही है,जिसकी जांच की जारी है।इसके साथ ही गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भी पुलिस के द्वारा छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि अपराध करने वाले अपराधियों को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा।पिपरवार पुलिस ने थाना में कांड संख्या 27/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार अपराधी को जेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।इस छापेमारी दल में एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार,इंस्पेक्टर उत्तम कुमार तिवारी,पिपरवार थाना प्रभारी अभय कुमार,अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार, संजय कुमार एवं पिपरवार थाना के सशस्त्र बल जवान शामिल थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!