
प्रेस विज्ञप्ति
राजनांदगांव, छत्तीसगढ़
*डॉ. रमन सिंह अपने ही वादे भूल गए, सेतु निर्माण विभाग में अव्यवस्था चरम पर*
राजनांदगांव। विधानसभा चुनाव के दौरान सेतु निर्माण विभाग को लेकर जोरदार आंदोलन खड़ा करने वाले तत्कालीन नेता और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अपने ही वादों पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं। चुनावी मंचों पर विभाग का आई कार्यालय राजनांदगांव वापस लाने का आश्वासन दिया गया था, जिसे कांग्रेस शासनकाल में दुर्ग शिफ्ट कर दिया गया था। लेकिन सरकार बनने के बाद भी यह मुद्दा जस का तस लटका हुआ है, जिससे यहां के नागरिकों में रोष है।
वर्तमान में सेतु निर्माण विभाग का अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ) दुर्ग में निवासरत होने के कारण राजनांदगांव कार्यालय नियमित रूप से संचालित नहीं हो पा रहा। स्थिति यह है कि न तो आई कार्यालय सक्रिय है और न ही एसडीओ की मौजूदगी दिखाई देती है। विभागीय मनमानी के चलते शिकायतकर्ता अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं, पर समाधान नहीं मिलता।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि विधानसभा अध्यक्ष होने के बावजूद डॉ. रमन सिंह विभाग को शहर में स्थायी ढंग से स्थापित नहीं करा पाए, जो राजनांदगांव के लिए विडंबना है। क्षेत्र में विकास की संभावनाएं धुंधली दिख रही हैं और विभाग की निष्क्रियता लोगों के लिए चिंता का विषय बन गई है।
*लाल टोपी राजू सोनी राजनांदगांव*
RNI:- MPBIL/25/A1465
Devashish Tokekar
VANDE Bharat live tv news Nagpur
Editor/Reporter/Journalist
Indian Council of press,Nagpur
Journalist Cell
All India Media Association
Nagpur District President
Delhi Crime Press
AD.Associate /Reporter
Contact no.
9422428110/9146095536
Head office:- plot no 18/19, flat no. 201,Harmony emporise, Payal -pallavi society new Manish Nagar somalwada nagpur – 440015







