
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ : डोंगरगांव में 22 साल के एक युवक ने चैत्र नवरात्रि के पहले दिन समाधि ले ली…

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव में 22 साल के एक युवक ने चैत्र नवरात्रि के पहले दिन समाधि ले ली है। इसके लिए घर के आंगन में ही 7 फीट का गड्डा बनाया गया है। युवक का सिर्फ सिर और हाथ बाहर है। ऐसे ही वह 9 दिनों तक भक्ति में लीन रहेगा।
मारगांव निवासी हरीश चंद बंजारे भिलाई की लोहा फैक्ट्री में काम करता है। उसने 9 अप्रैल को उपवास रखकर समाधि ली है, जो 17 अप्रैल तक रहेगी। इसकी जानकारी लगने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी है।
(रिपोर्टर_ शेखर ठाकुर (जिला प्रमुख)



















