A2Z सभी खबर सभी जिले कीकटनीमध्यप्रदेश

कटनी नगर – पुलिया निर्माण कार्य के कारण, मिशन चौक से आजाद चौक जाने वाले रास्ते के बायी तरफ मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित

कटनी नगर - पुलिया निर्माण कार्य के कारण, मिशन चौक से आजाद चौक जाने वाले रास्ते के बायी तरफ मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित

कटनी। विगत दिनों ईश्वरी पुरा वार्ड अंतर्गत मुख्य मार्ग में आजाद चौक के पास पुलिया निर्माण कार्य कराया जा रहा था किंतु लोकसभा आम चुनाव 2024 को दृष्टिगत रखते हुए उक्त कार्य को तत्समय में बंद कराया गया था। चुनाव उपरांत उक्त कार्य को पुनः 2 मई 2024 से प्रारंभ किया जाना है। जिस कारण मिशन चौक से आजाद चौक जाने की बाई तरफ वाहनों का आवागमन बंद करने की आवश्यकता है। जिससे कार्य के दौरान कोई व्यवधान न हो। अतः उक्त स्थल पुलिया निर्माण के दौरान मिशन चौक से आजाद चौक तक बाई तरफ अर्थात मस्जिद तरफ वाहनों का आवागमन बंद होगा ताकि निर्माण कार्य वर्षा ऋतु के पूर्व पूर्ण कराया जा सके। नगर निगम द्वारा आमजनों से उक्त कार्य के दौरान आवागमन में सहयोग की अपील की है।IMG 20240501 195718

Show More

शिव प्रकाश चक्रवर्ती

EDITOR - VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI M.P
Back to top button
error: Content is protected !!