A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

चार साल से प्यार-बेवफाई… गर्लफ्रेंड को किया आखिरी वीडियो कॉल, फिर फंदे से लटका

सर्मिष्ठा नाग-कोलकाता-चार साल से प्यार-बेवफाई… गर्लफ्रेंड को किया आखिरी वीडियो कॉल, फिर फंदे से लटका
शुबो को जब पता चला कि उसकी प्रेमिका राय दास की नजदीकियां किसी दूसरे युवक के साथ बढ़ रही हैं, तो वह इस बात को बर्दाश्त नहीं कर पाया. शुबो ने पंखे पर एक फंदा बनाया और खुद की जान ले ली. पश्चिम बंगाल के पानीहाटी में एक युवक प्रेम में इतना अंधा हो गया कि उसने अपने जीवन को ही समाप्त कर लिया. हैरान करने वाली बात यह है कि उसने अपनी प्रेमिका के सामने वीडियो कॉल पर सुसाइड किया. युवक, एक युवती के साथ प्रेम संबध में चार साल से था. किसी दूसरे युवक से कारण दोनों के बीच काफी समय से झगड़ा हो रहा था. झगड़े और विवाद से तंग आकर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल करके कर ली. युवक पानीहाटी रामकृष्ण पार्क के पास रहता था. पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के पीछ की वजहों को तलाशने में जुटी हुई है.पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि पानीहाटी का रहने वाला शुबो दास चार साल से राय दास से प्यार करता था, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा था. घरवालों का आरोप है कि शुबो को परेशान होता देख घरवालों ने उसे इस रिश्ते से बाहर निकलने की भी सलाह दी थी, लेकिन वह अपनी प्रेमिका राय को छोड़ना नहीं चाहता था.शुबो को जब पता चला कि राय की नजदीकियां किसी दूसरे युवक के साथ बढ़ रही है, तो वह इस बात को बर्दाश्त नहीं कर पाया. शुबो ने पहले पंखे पर एक फंदा बनाया और फिर राय को वीडियो कॉल किया और अपनी जान ले ली. शुबो के इस कदम से आस-पास के इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है. वजह कुछ भी हो अपनी जान लेना कहीं से भी सही नहीं है.वहीं, पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला शुबो के फोन से वीडियो कॉल के कुछ प्रमाण मिले हैं, जिससे यह पता चल पाया है कि मरते समय शुबो दास ने अपनी प्रेमिका राय दास को फोन किया था.

WhatsApp Image 2024 05 12 at 08.33.58

Back to top button
error: Content is protected !!