A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

शेखपुरा दानापुर रेल मंडल पर हसनगंज रेलवे गुमटी के पास चलती ट्रेन से गिर जाने के कारण एक महिला बुरी तरह घायल, महिला ने दामाद को आरोपी घोषित किया, कि उसने धक्का दिया था। शेखपुरा से तरुण कुमार की रिपोर्ट

टाइटल : ट्रेन से गिरी महिला यात्री, सिर में लगी गंभीर चोट, महिला यात्री ने कहा दामाद ने ट्रेन से धक्का दिया था। झारखंड से नवादा बेटी के घर आई थी।।
👉 संवाददाता: तरुण कुमार सिंह की रिपोर्ट( शेखपुरा)…
👉 शेखपुरा/ दानापुर रेल मंडल/ हसनगंज रेलवे गुमटी: शेखपुरा दानापुर रेल मंडल पर हसनगंज रेलवे गुमटी के पास चलती ट्रेन से गिर जाने के कारण एक 58 साल की महिला बुरी तरह घायल हो गई. इस घटना की सूचना मिलने के बाद जीआरपी थाना शेखपुरा थाना अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद बुधवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंचे. घायल रैली यात्री को इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
👉 बताते चले कि महिला ने दामाद पर ट्रेन से फेंकने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि मैं बेटी के ससुराल नवादा आई थी। मेरा दामाद बेटी को बहुत मारता पिता है मेरे सामने मारता तोहम आवाज उठाते थे।रात में उसने मुझे जहर वाली दवा दी लेकिन मैं नहीं पिया। फिर वह खाना खाने होटल ले गया था।
👉 महिला बोली घर छोड़ने कहा था..
बताते चले की उसने कहा कि मुझे झारखंड जाना है ट्रेन में छोड़ दो। जब मैं ट्रेन में थी तो उसने चलती ट्रेन से मुझे धक्का दे दिया। मैं गिर कर बेहोश हो गई महिला की पहचान झारखंड के रामगढ़ जिला अंतर्गत मांडू थाना क्षेत्र के गांगली बस्ती निवासी प्रदीप मुंडा उर्फ मल्हार मुंडा की पत्नी दमयंती देवी के रूप में की गई है। महिला यात्री के सिर पर काफी चोट लगी है। साथी शरीर की कई हड्डियां भी टूट गई है। जीआरपी थाना और शेखपुरा थाना अध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दी थी काफी मस्कट के बाद महिला रेल यात्री की पहचान की जा सकती है। झारखंड पुलिस से संपर्क स्थापित कर महिला के परिजनों को बता दिया गया है। चोट के कारण महिला कुछ भी बोलने में असमर्थ महसूस कर रही है।
👉 इसे भी पढ़ें : शेखपुरा में भूजल स्तर के नीचे जाने से पानी की समस्या, शेखपुरा में आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर स्थानीय वार्ड पार्षद के खिलाफ विरोध जताया…

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!