A2Z सभी खबर सभी जिले कीजयपुरराजस्थान

बिजली पानी के लिए विधायक ने दिया धरना

जयपुर ग्रामीण

चौमूं विधायक डॉ शिखा मील बराला ने क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती व पानी की आपूर्ति से परेशान जनता के लिए तहसील के सामने शुक्रवार को धरना दिया।

विधायक महोदया सुबह 8 बजे ही सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गई और सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। करीब चार घंटे तक धरने के बाद थाना मोड़ चौराहे पर महिलाओं ने मटके फोड़ कर प्रदर्शन किया। और सरकार को चेतावनी दी कि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आन्दोलन तेज किया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!