A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

यूपी के हाथरस में सत्संग में मची भगदड़ में अब तक 130 लोगों की मौत

 

उत्तर प्रदेश के हाथरस में मची भगदड़ में अब तक 130 लोगों के मारे जाने की जानकारी सामने आ रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाबा के जाने से पहले सब सही था। लेकिन जैसे ही पंडाल स्थल से बाबा का काफिला निकला, लोग बेकाबू हो गए। एकदम से भगदड़ मच गई। गर्मी और उमस के कारण भी लोग बेचैन होकर भागने लगे। हाथरस के रतिभानपुर इलाके में सत्संग के समापन का काम आखिरी दौर में था। लेकिन तभी भगदड़ मच गई। एक खेत में आयोजन चल रहा था। पंडाल में आगे हजारों की संख्या महिलाएं बैठी थीं। कुछ महिलाएं उत्साह में पंडाल के खंभों पर भी चढ़ी हुईं थीं। लोगों को गर्मी से बचाने के लिए कोई खास प्रबंध नहीं किए गए थे। हादसे से पहले कैसा था माहौल? दोपहर को करीब एक बजकर 45 मिनट पर बाबा का काफिला आयोजन स्थल से बाहर निकला। तब अनुयायियों को रोक लिया गया था। लेकिन जैसे ही काफिला निकला, इसके बाद अनुयायी एकदम से भागने लगे। बताया जाता है कि बाबा अपनी बीवी के साथ प्रवचन करते हैं। लोगों के मुताबिक बाबा के जाने के बाद लोग सम्मान के प्रतीक के रूप में माथे पर ‘मिट्टी’ लगाते हैं, जहां से बाबा का वाहन गुजरता है। बताया जा रहा है कि ऐसा करने के लिए ही लोग उतावले हो गए। जिसके कारण भगदड़ मच गई। वहीं, गर्मी और उमस को भी घटना के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है। लोग भीषण गर्मी से परेशान थे। भीड़ में कई लोगों का दम घुट गया और वे वहीं गिर गए। लोग एक-दूसरे को रौंदकर भागने लगे। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है?FB IMG 1719937713699

Back to top button
error: Content is protected !!