A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरहरदोई

घर के बाहर बैठे लोगों को कुचलते हुए कच्चे मकान में घुसी बस

घर के बाहर बैठे लोगों को रौंदते हुए कच्चे मकान में घुसी बस, 4 की मौत

हरदोई के माधोगंज थाना क्षेत्र के सिखवापुर गांव में सवारी से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक झोपड़ीनुमा घर में घुस गई बताया गया उस वक्त घर के लोगों के अलावा उनके घर मेहमान भी आए हुए थे, जो इस दुर्घटना का शिकार हो गए. इस हादसे में अभी तक

चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है वहीं 6 से अधिक लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है.

घटना के बाद सीओ सहित इलाके की पुलिस मौके पर पहुंची जेसीबी से बस को हटाया गया साथ ही मलवा हटवाया गया और घायलों के उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।बता दें कि अभी कुछ रोज पहले ही इसी रोड पर सड़क किनारे रह रहे लोगों पर बालू भरा डंपर पलट गया था, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई थी बावजूद इसके कोई सबक नहीं लिया गया जिसके बाद यहां एक और हादसा हो गया बताया जा रहा है कि स्टीयरिंग फेल होने की वजह से बस का ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और लोगों को रौंदता हुआ कच्चे मकान में जा घुसा हादसे की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया मृतकों की शिनाख्त नन्हकी पत्नी अलाउद्दीन, आयशा पत्नी उस्मान, सुफियान पुत्र शफी मोहम्मद, मोमिना पत्नी अली रजा के रूप में हुई है. इस हादसे में 18 वर्षीया मुस्कान भी घायल है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!