A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

*गांव भवंरखोह में मंगलवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन*

*गांव भवंरखोह में मंगलवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन*

ओड़गी*- मंगलवार को ओड़गी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ बंटी बैरागी के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत भवंरखोह में वृहद स्वास्थ्य शिविर एवं निदान कैम्प का आयोजन किया गया. विदित हो कि इस समय ग्रामीणों क्षेत्रों में सर्दी बुखार मौसमी बीमारी फैली हुई इसी संबंध में सोमवार को जनप्रतिनिधि प्रियंशु यादव व पारस साहू के द्वारा संबंधित विभाग को इसकी सूचना दी गई. स्वास्थ्य विभाग के द्वारा तत्काल फैसला लेते हुए गांव भवंरखोह में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया.जहां पर मौसमी बिमारी जांच, उपचार व जीवन रक्षक दवाई का निःशुल्क वितरण कर जांच व उपचार किया गया. जिसमें लगभग 19 लोगों ने इस शिविर का लाभ उठाया.सर्व एवं जांच रिपोर्ट के अनुसार ग्राम का स्थिति सामान्य पाया गया. इस मौके पर आरएमए मोहम्मद अमीन रज़ा, एनएमए यूआर ध्रुव, एमटीएस ओपी राजवाड़े,एसटीएस कबीर सिंह, एमपीएस दल साय पैकरा, आरएचओ अलोक सिंह, मितानिन लालती यादव, कमलावती, रजमनिया, सीता समेत आम ग्रामीण जन उपस्थित रहें.

Back to top button
error: Content is protected !!