
‘ रेलवे स्टेशन की टिनशेड वाली छतें टपकने लगीं
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर सोमवार को हुई हल्की सी बारिश में ही प्लेटफार्म संख्या दो , तीन , चार , पांच , छह व सात पर टिनशेड से पानी टपकने लगा । पंखों में भी बारिश का पानी जा रहा था , इसलिए इनको बंद कर दिया गया । यात्री भीगने से बचने के लिए इधर – उधर भटकते रहे । रेलवे परामर्श समिति के सदस्य संजय पंडित ने डीआरएम प्रयागराज को इसका वीडियो व फोटो संलग्न कर शिकायत की है । उन्होंने कहा है कि स्थानीय अधिकारियों की लापरवाही से रेलवे की छवि खराब हो रही है । उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि टिनशेड को ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं ।





