
आगरा के जिस घर से शुरू हुआ था सूरजपाल का ‘ पाखंड ‘ ; वहां धरने पर बैठा व्यक्ति

जिम्मेदारों की गिरफ्तारी की मांग शाहगंज के केदार नगर में सूरजपाल ( साकार विश्व हरी ) के घर के बाहर धरने पर एक व्यक्ति बैठ गया है । उसका नाम कृष्ण गोपाल उपाध्याय है । व्यक्ति का मानना है कि सत्संग में 121 लोगों की मौत के जिम्मेदारों की गिरफ्तारी की । उन्होंने साकार विश्व हरि उर्फ के घर के बाहर पोस्टर भी लगाया है । सूरजपाल उर्फ भोले की गिरफ्तारी कब तक का पोस्टर लगाया है । कृष्ण गोपाल का कहना है कि जब तक जिम्मेदारों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक धरना जारी रहेगा । धरने पर बैठे कृष्ण गोपाल आम आदमी पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव हैं । उनकी मांग है कि भगदड़ में मृत महिलाओं के परिवारों को एक करोड़ रुपए का मुआवजा मिले । वहीं सूरजपाल के अनुयायी भी वहां पहुंच गए हैं । वह धरने पर बैठे कृष्ण गोपाल को समझाने का प्रयास कर रहे हैं ।




