जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी में पहुँचकर कलेक्टर ने बच्चों को किया मोटिवेट
गाडरवारा । बोहनी. कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने गुरूवार को जवाहर नवोदय विद्यालय का जायज़ा लिया। उन्होंने यहां पीओपी से निर्मित म्यूजियम कार्नर का लोकार्पण किया। विद्यालय में स्थित बुद्ध पार्क में एनएसएस छात्र- छात्राओं की सहभागिता से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने यहां अशोक का पौधा रोपा और कहा कि रोपे गये पौधों को संरक्षित करना और उसकी देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी है।
कलेक्टर ने छात्र- छात्राओं के शैक्षिक उपयोग के लिए बनाये गये गणित पार्क, भूगोल पार्क, 11 वीं और 12 वीं शताब्दी की प्राचीन मूर्तियों का अवलोकन किया। अटल लेब में निश्चय जैन द्वारा रेट्रोस्कोप, टेलिस्कोप, उदयराज कौरव व सत्यम द्वारा चंद्रयान 3, यशस्वी पटेल द्वारा पेपर डिटेक्टिंग मशीन, ध्रुव साहू एवं उनकी टीम द्वारा प्रोजेक्टर का प्रस्तुतिकरण दिया। कलेक्टर द्वारा छात्र- छात्राओं द्वारा अटल लेब में स्वनिर्मित प्रोजेक्ट की सराहना कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
नवोदय विद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती पटले ने छात्र- छात्राओं से अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा किये। उन्होंने नवोदय विद्यालय में पहले कदम को टर्निंग प्वाइंट बताया। उन्होंने कहा कि तकनीक के कारण पहले से अब और अच्छे कांसेप्ट के साथ सिस्टम उपलब्ध हैं, जिनका शिक्षा में भरपूर प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि यह आप पर निर्भर करता है कि आप शिक्षक के ज्ञान को कितना ग्रहण कर रहे हैं। सफलता के लिए हार्डवर्क के साथ खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी सहभागिता करें। कलेक्टर ने छात्र- छात्राओं से मंच से वन टू वन सवाल पूछने के लिए कहा। बच्चों ने भी पूरे उत्साह से चर्चा की।
एसडीएम श्रीमती कलावती व्यारे ने भी अपने छात्र जीवन के शैक्षणिक अनुभव साझा कर सफलता की कहानी के माध्यम से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अरुण तिवारी, उप संचालक कृषि श्री उमेश कठेरे, उप प्राचार्य श्री एसके अग्रवाल, डीपीसी, सीएचएमओ, जिला परियोजना समन्वयक डॉ. आरपी चतुर्वेदी और विद्यार्थी मौजूद थे।
कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु शहर में पुलिस, सीआरपीएफ का सयुक्त फलेग मार्च
17/02/2026
छोकरवाडा में पूर्व सरपंच प्रतीभा कुमारी ने भूमि दान कर रचा इतिहास
17/02/2026
विकासखंड, संकुल स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 18 से 28 फरवरी तक
17/02/2026
नशे के आदि में बेटा बना हैवान : फावड़े से की बुजुर्ग पिता की नृशंस हत्या, घर हुआ लहूलुहान, आरोपी गिरफ्तार
17/02/2026
अपर समाहर्ता ने मतदान पदाधिकारियों को दिया जीरो एरर पर प्रशिक्षण
17/02/2026
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव* *मुख्तयारनामा, माइनिंग लीज, हलफनामा, पॉवर ऑफ अटार्नी जैसी 75 से अधिक सेवाओं का हो रहा है सायबर पंजीयन* *नवाचार सुशासन के संकल्प की सिद्धि का प्रमाण* *संपदा 2.0 को मिला है वर्ष 2025 का राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस स्वर्ण पुरस्कार*
17/02/2026
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न/ #मेरा युवा भारत द्वारा युवा मंडल विकास अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ
17/02/2026
वन अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण 19 एवं 20 फरवरी को ——–
17/02/2026
छोकरवाड़ा में पूर्व सरपंच प्रतीभा कुमारी ने भूमि दान कर रचा इतिहास
17/02/2026
जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की बैठक में मादक पदार्थों पर सख्ती के निर्देश ——
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!