A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

सांई भक्तो ने आरा मे गुरु पूर्णिमा पर निकाली साई बाबा की पालकी यात्रा

आरा। गुरु पूर्णिमा त्योहार की धूम मची हुई है और इस मौके पर आरा में भी श्री शिरडी सांइ बाबा सेवा संस्थान की ओर से विशाल पालकी यात्रा निकाली गई।आरा के नवादा चौक से निकली यह पालकी यात्रा पातालेश्वर मंदिर होते हुए शहर के विभिन्न मार्गो से चलकर पुनः नवादा पहुंची जहां इसका समापन हुआ।इस यात्रा में सैकड़ो की संख्या में भक्तगण नाचते गाते खुशी मनाते चल रहे थे। जिसमें की पुरुष और महिलाएं समेत बच्चे भी शामिल थे।इस भव्य यात्रा के दौरान भक्तों की खुशी देखते ही बन रही थी। भक्तगण अपने आराध्य सांई बाबा की प्रतिमा को पालकी पर बैठाकर साथ लेकर चल रहे थे।वहीं इस्पात की यात्रा में चल रहे भक्तगण पालकी में कंधे लगाने को लेकर काफी उत्सुक दिख रहे थे।

Back to top button
error: Content is protected !!