A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

जिला बार एसोसिएशन का मतदान आज तैयारी हुई पूरी

आरा। भोजपुर जिला बार एसोसिएशन 2024-2026 के चुनाव को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।आज 22 जुलाई को आरा व्यवहार न्यायालय में सुबह 7 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इस चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष समेत अकाल और संयुक्त कई पदों के लिए चुनाव होना है।इस चुनाव मे 50 से ज्यादा अभ्यर्थी मैदान में है। वहीं मतदान के बाद देर शाम मतगणना की जाएगी। उसके बाद सभी जीते हुए उम्मीदवार को जीत का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।वहीं इस चुनाव को लेकर व्यवहार न्यायालय का गेट बैनर और पोस्टर से पट गया है।वहीं चुनाव को लेकर आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं जिनके देखरेख में मतदान और मतगणना को संपन्न कराया जाएगा। वहीं चुनाव में उतरे अधिवक्ता प्रत्याशियों ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद सभी के मान सम्मान एवं बार एसोसिएशन के द्वारा सभी अधिवक्ता भाइयों को सभी सुविधाओं को प्रावधान के मुताबिक दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!