A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

बंधे से नीचे ले जाकर मारी गोली

आजमगढ़ थाना कोतवाली के बवाली चौराहा के समीप शुक्रवार की शाम को करीब साढ़े पांच बजे बंधे से नीचे ले जाकर युवक को कुछ लोगों ने गोली मार दी। घटना के बाद हड़कंप मच गया। घायल मौके पर ही गिर गया और शोर मचाने लगा। वहीं आरोपी गोली मारने के बाद भाग निकले। घायल को आनन फानन में मंडलीय जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया जहां पर हथेली में गोली लगना बताया जा रहा है। घायल युवक का उपचार जारी था और उसकी हालत स्थिर बनी हुई थी। घायल युवक 32 वर्षीय डिप्टी साहनी पुत्र हरि साहनी निवासी कोल बाज बहादुर थाना कोतवाली आजमगढ़ है। वह शाम को घर से सब्जी लेने के लिए निकला था। बवाली मोड़ पर ही कुछ लोग मिल गए और बंधे से नीचे मैरिज हॉल के पास ले जाकर गोली मारी। आरोपी के अनुसार गोली मारने वालों में सनि राजू और राज हैं। गोली चलने की जानकारी होते ही थाना कोतवाली पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल समेत पुलिस टीम पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुटी रही। अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल ने बताया कि डिप्टी साहनी के हथेली में गोली लगी है। प्रथम दृष्टया डिप्टी साहनी के पड़ोसी से नाली का विवाद बताया जा रहा है। जिसमें पहले डिप्टी साहनी और दरोगा साहनी जेल जा चुके हैं। उसी रंजिश को लेकर यह घटना बताई जा रही है। हालांकि अभी जांच पड़ताल जारी है। शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा और आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!