
लगातार हो रही वर्षा के कारण अपर वर्धा बांध का जलस्तर काफी बढ़ने लगा है। अगले चौबीस घंटे मे अपरा बांध के गेट खोले जा सकते है। इसके कारण नदी किनारो पर बसे गांव के साथ साथ मछुआरो को भी सावधानी रखने कहा गया है। इस संबंध मे अपर बांध प्रभाग की ओर से अमरावती वर्धा यवतमाल चंद्रपुर के जिलाधिकारियो को पत्र भेजा गया है। अपर वर्धा बांध का जलस्तर अभी पूरा नही हुआ है। परंतु अगर जुलाई अंत तक बांध 74 प्रतिशत नीचे भर जाता है तो बांध के गेट खोले जा सकते है। अमरावती जिले के सबसे बड़े बांध का जलस्तर बढ़ रहा है। अपर वर्धा बांध प्रभाग के उपविभागीयअभियंता ने कहा कि यदि मध्यप्रदेश से होकर बहने वाली जामनदी एवं माडू नदियो मे बाढ़ आ जाती है और पानी वर्धा बांध के क्षेत्र मे गिरता है तो बांध का जलभंडारण बढ़ सकता है। जिससे अपर वर्धा बांध के गेट कभी भी खोलने पड़ सकते है।




