A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

दूसरी सोमवारी पर शिव मंदिरों व देवालयों में उमड़ आस्था का सैलाब

दूसरी सोमवारी पर शिव मंदिरों व देवालयों में उमड़ आस्था का सैलाबIMG 20240729 WA0054

उदवंंतनगर – भगवान शिव को प्रिय सावन माह की शुरुआत सोमवार से हुई थी। सोमवार को सावन के दूसरी सोमवारी पर शिव भक्तों में विशेष उत्साह देखा गया। वैसे इस बार कुल पांच सोमवारी पर श्रद्धालु शिव अराधना कर सकेंगे।सावन की शुरुआत और अंत सोमवारी से हो रहा है जो श्रद्धालुओं के लिए इस महीने को खास बनाता है। प्रखंड के तमाम शिव मंदिरों व देवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ महादेव को जलाभिषेक के लिए उमड़ पड़ी। वातावरण में चतुर्दिक हर हर महादेव का जयघोष गुंजायमान रहा।भोर होते ही मंदिरों से वैदिक मंत्रोच्चार की ध्वनि सुनाई देने लगी।सावन को लेकर सभी बड़े व शिव मंदिरों को बिजली बल्बों की लड़ियों से सजाया गया। सभी प्रसिद्ध शिव मंदिरों में आस्था का जन सैलाव उमड़ता देखा गया।बाल,वृद्ध,युवा, महिला सभी वर्ग के श्रद्धालु सोमवारी व्रत व शिव पूजन में जुटे दिखे। वातावरण शिव मय दिखा।
उदवंतनगर के ऐतिहासिक बाबा लंगटनाथ धाम स्थित शिव मंदिर में दूर दूर से हजारों शिव भक्त जलाभिषेक के लिए पहुंचे। इस वर्ष सावन महीने में पांच सोमवारी मिलेंगे। शिव भक्तों को पूजा अर्चना के लिए पर्याप्त समय मिल रहा है। 22 जुलाई,29 जुलाई ,5 अगस्त,12 अगस्त,19 अगस्त व 28 अगस्त को सोमवारी है। लंगटनाथ मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बताया कि दूसरी सोमवारी को बाबा लंगटनाथ मंदिर में अधिक भीड़ रही। यहां आने वाले भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखकर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सभी आवश्यक इंतजाम किए गए थे। बाबा लंगटनाथ के अलावा प्रखंड क्षेत्र के तमाम शिवालयों व देवालयों में भी लोगों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सोमवार को अधिकतर महिलाओं व श्रद्धालुओं ने व्रत रखा। मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु कतार में खड़े रहे। मंदिरों में साज सजावट देखी गई। इस मौके पर जगह जगह भजन संध्या, शिव आध्यात्मिक चर्चा सहित हरिनाम संकीर्तन भी आयोजित किए गए।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!