A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरमुरादाबाद

सावन के दूसरे सोमवार को कांठ के मंदिरों में रही बम-बम भोले की गूंज

श्रद्धालूओं ने पूरी आस्था के साथ किया महादेव का जला​भिषेक और रूद्रा​भिषेक

3 14
सावन के दूसरे सोमवार को कांठ के लाडलाबाद मंदिर पर लगी भक्तों की भीड़।
कांठ (मुरादाबाद, यूपी)
सावन माह के दूसरे सोमवार को कांठ क्षेत्र मंदिरों में बम-बम भोले के जयकारों की गूंज रही। ​शिव भक्तों ने पूरी आस्था के साथ भगवान महादेव का जला​भिषेक और रूदा​भिषेक किया। कांठ तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध प्रकटेश्वर ​शिव धाम पर आस्था का सैलाव उमड़ पड़ा। यहां श्रद्धालुओं ने भीषण गर्मी के वावजूद भी घंटों लाइनों में खड़े होकर ​शिवलिंग पर जला​भिषेक और पूजा अर्चना करते हुए प्रसाद चढ़ाया। यहां सुरक्षा व्यवस्था के भारी इंतेजाम रहे और भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें हजारों ​शिव भक्तों ने प्रसाद ग्रहण का धर्मलाभ प्राप्त किया और मंदिर परिसर में लगे मेले जमकर खरीदारी भी की।
4 9
कांठ के मंदिर में ​शिवलिंग पर जला​भिषेक करते श्रद्धालू।

वहीं दूसरी ओर प्राचील महादेव मंदिर ढाकी में भी श्रद्धालूओं ने सावन के दूसरे सोमवार को जला​भिषेक व पूजा-अर्चना की। वहीं दूसरी ओर कांठ नगर के श्री रामज्योति मंदिर, महर्षि वाल्मीकि मंदिर माननगर, माहेश्वरी मंदिर, माता महाकाली मंदिर, मुख्य बाजार स्थित बड़ा शिव मंदिर, विश्वनाथ महादेव मंदिर, विशनपुरा स्थित शिवमंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, बम बटक रामलीला मंदिर, शिव मोनी मंदिर घोसीपुरा, संत रविदास मंदिर आदि में भी ​शिवभक्तों ने पूजा अर्चना की।

5 8
कांठ के लाडलाबाद मंदिर पर सावन के सोमवार को लगे मेले में भीड़।
6 5
कांठ के लाडलाबाद मंदिर पर सावन के सोमवार को भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते भक्त।
[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!