
बलिया।स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत बुधवार को बैरिया ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय रानीगंज द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी।जागरूकता रैली को खण्ड शिक्षा अधिकारी बैरिया पंकज मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विद्यालय परिसर से निकलकर पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय पर आकर खत्म हुई। रैली के दौरान छात्र-छात्राएं अपने हाथों में विभिन्न स्लोगन लिखी दफ्तियां जैसे दीप से दीप जलाएंगे, साक्षर देश बनाएंगे, हम भी स्कूल जाएंगे, पापा मम्मी का मान बढ़ाएंगे, हम बच्चों का नारा है, शिक्षा अधिकार हमारा है, मम्मी पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में जाकर नाम लिखाओ, शिक्षा ऐसी सीढ़ी है, जिससे चलती पीढ़ी है,आधी रोटी खाएंगे स्कूल पढ़ने जाएंगे, शिक्षा है अनमोल रतन पढ़ने का तुम करो जतन, कोई न छुटे इस बार शिक्षा है सबका अधिकार आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली के साथ चल रहे शिक्षक अभिभावकों से अपने परिवार के बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराने की अपील करते हुए चल रहे थे। खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज मिश्र ने परिषदीय विद्यालयों में नामांकन की अपील करते हुए कहा कि परिषदीय विद्यालयों में पर्याप्त भौतिक संसाधन उपलब्ध हैं। पर्याप्त कमरे, सभी कमरों में बच्चों को बैठने के लिए डेस्क बेंच, पानी पीने के लिए टंकी एवं बहुटोटियां, स्वच्छ शौचालय, पंखे, स्मार्ट क्लास की व्यवस्था है।सरकार की प्राथमिकता है कि हर घर में शिक्षा की अलख जगाई जाय जिससे कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए।
रैली में शुकदेव पाण्डेय प्रभारी प्रधानाध्यापक ,पंकज कुमार सिंह दिनेश कुमार तिवारी ,निशा मिश्रा,
रेनुका गुप्ता आशुतोष श्रीवास्तव रमेश कुमार तिवारी सतेन्द्र नारायण सिंह श्री निवास यादव प्रमुख रूप से उपस्थित थे।





