

संवाददाता लोकेन्द्र कुशवाह
सबलगढ
मुरैना जिले के सबलगढ क्षेत्र के रामपहाडी गांव दो हो रही लगातार झमाझम वारिस हो रही है जिससे रामपाहाडी में जल प्रलय के हालात पैदा कर दिए। गली-मोहल्ले और घरों में पानी भर जाने से गंभीर संकट खड़ा हो गया है। बारिश के चलते गांव के गली मोहल्ले में पानी की निकासी अवरुद्ध होने के कारण बारिश का पानी लोगो के घरों में घुस गया, लोगों को अपने घरों से पानी निकालने में मशक्कत करनी पड़ी। रात में रुक-रुक कर बारिश होती रही, जबकि रविार को सुबह जमकर हुई बारिश ने धीरे-धीरे प्रलय का रूप ले लिया। बारिश के चलते गांव की कई सड़कें पर बारिश का पानी भर गया। गांव की निचली बस्तियों में बारिश ने कहर बरपाया। बारिश और धीमी निकासी के चलते सड़के पानी से लबालब होने लगी। घरों में भी पानी भर गया। जिससे लोगों को गंभीर मुसीबत का सामना करना पड़ा।
वारिस के कारण घरों मे पानी भरने के कारण राशन भी हो गया जिसके कारण लोगो के सामने बडी परेशानी आकर खडी हो गई है। रक्षाबंधन नजदीक आ गया और दुकानदारो ने लाखों रुपए की लागत लगाकर रक्षाबंधन से संबंधित सामग्री रख दी थी वह भी नष्ट हो गई है। अभी प्रशासन की ओर से लोगो केा कोई राहत नहीं मिली है। ग्रामीणों ने बताया कि 2 दिन से लगातार वारिस हो रही है रुकने का नाम भी नहीं ले रही है हमारे घरो पानी भर गया है। जिस कारण हमारी खाने पीने सामग्री भी खराव हो गई है। इस वारे में कई सरपंच सचिव के अलावा अन्य अधिकारी को बता दिया है। मगर अभी पानी की निकासी का कोई प्रतिबंध नहीं किया गया है।






