
पीलीभीत। पीलीभीत में टनकपुर हाईवे के किनारे स्थित नेहरू पार्क पर बुधवार सुबह से ही बसपा कार्यकर्ता जुटाने लगे थे। कुछ दूरी पर आजाद सामाज पार्टी के पदाधिकारी भी जमा हुए। इसके बाद दोनों दलों के लोगों ने नारेबाजी करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले को लेकर पीलीभीत में भी विरोध प्रदर्शन हुआ। बुधवार को बसपा और आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पुलिस की तैयारियों को दरकिनार कर सड़क पर उतर आए। नेहरू पार्क में एकत्र हुए पदाधिकारी और कार्यकर्ता एडीएम और सीओ सिटी के समझाने के बाद भी नहीं माने और जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अफसरों को ज्ञापन सौंपे।






