
संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा श्री बंशीधर नगर से उत्तर प्रदेश के अयोध्या में विराजमान श्री रामलला के वस्त्र की डिजाईन करने वाले ख्यातिप्राप्त वस्त्र डिजाईनर मनीष त्रिपाठी के द्वारा तैयार श्रीराधाकृष्ण बंशीधर जी का नूतन वस्र शनिवार को दिल्ली से साढ़े 11 बजे दिन में झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से श्री बंशीधर नगर पहुंचा।
झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर श्री बंशीधर नगर के एसडीओ प्रभाकर मिर्धा, श्री बंशीधर मंदिर के प्रधान ट्रस्टी राजेश प्रताप देव व ट्रस्ट के सहयोगियों, प्रशासन व पुलिस अधिकारियों, रेल कर्मियों, रेल पुलिस कर्मियों, चेंबर ऑफ कॉमर्स नगर ऊंटारी के पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने वस्त्र की आगवानी की।
इस दौरान पूरा स्टेशन परिसर श्री बंशीधर जी की जयकारे से गुंज उठा। रेलवे स्टेशन से बाजे गाजे के साथ निकली भव्य शोभायात्रा के साथ वस्त्र को श्री बंशीधर मंदिर लाया गया। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री बंशीधर जी को वस्त्र समर्पित किया गया। श्री बंशीधर श्रीराधाकृष्ण जन्माष्टमी के दिन यानी सोमवार को श्रद्धालुओं को नये लुक में दर्शन देंगे।
श्री राधाकृष्ण बंशीधर जी का नूतन वस्त्र झारखंड सरकार की ओर से राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर की ओर से समर्पित किया गया है। शोभायात्रा में मंदिर के श्रीकेश पांडेय, ट्रस्ट के सलाहकार राजेश पांडेय, धीरेंद्र चौबे, वीरेंद्र प्रसाद, मंदीप प्रसाद, सुरेश विश्वकर्मा, सुजीत अग्रवाल, अमर सिंह, संतोष कमलापुरी, ओमप्रकाश चौबे, विक्रांत सिंह उर्फ सोनू, रुपेश जायसवाल, मिक्की जायसवाल, राजन, ओमप्रकाश समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मोजूद थे









