शिवम् सिकरवार आगरा:आगरा के थाना खेरागढ़ में खनन माफिया के गुर्गों ने शनिवार को पुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिस की गाड़ी में ट्रैक्टर से टक्कर मारने के बाद तमंचे से गोलियां चलाई। पीछा करते एक सिपाही अजय को गोली मार दी। गोली कान के पास लगी है। खनन माफिया के गुर्गे वहां से भाग निकले।

जानकारी अनुसार खनन माफिया का ट्रैक्टर गली में एक प्लॉट में बारिश के चलते हुए कीचड़ में फंस गया था, इसको निकालने के लिए अन्य दो ट्रैक्टर लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। जैसे ही सिपाही गाड़ी से उतरकर ट्रैक्टर के पास पहुंचे, तो खनन माफिया के गुर्गों ने फायर कर दिया। इस दौरान एक गोली सिपाही अजय के सिर को छूते हुए निकल गई। सिपाही के अजय के सिर से खून बहता देख अन्य सहकर्मी ने उसे संभाला और उसे उपचार के लिए तत्काल वहां से ले भागे। उसके बाद भी पुलिस टीम पर पीछे से फायर किया गया।
घायल पुलिसकर्मी को कस्बे के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे वहां से घायल को वापिस लाने के दौरान खनन माफिया के ट्रैक्टर ने फिर एक बार पुलिस पर हमला करने की कोशिश की और राजस्थान की ओर भाग निकले। घटना के बाद एसीपी इमरान अहमद समेत सर्किल का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। खनन माफिया की तलाश की जा रही है।
2,622 Less than a minute









