A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरहरियाणा

पुलिस अधीक्षक डबवाली ने की पुलिस पब्लिक समन्वय समिति के सदस्यों के साथ बैठक

IMG 20240928 WA0012

पुलिस अधीक्षक डबवाली ने की पुलिस पब्लिक समन्वय समिति के सदस्यों के साथ बैठक

रिपोर्टर इंद्रजीत

डबवाली 28 सितंबर । पुलिस अधीक्षक डबवाली दीप्ति गर्ग ने अपने कार्यालय में पुलिस पब्लिक समन्वय समिति के सदस्यों के साथ बैठक की । पुलिस अधीक्षक महोदय ने बैठक में आए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया । बैठक के दौरान उठाए गए मुद्दों पर क्रमवार चर्चा कर पुलिस द्वारा किए गए उनके निदान का आकलन किया । समिति के सदस्यों ने बैठक में पुलिस अधीक्षक महोदय का आभार जताया।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पब्लिक समन्वय समिति के सदस्यों से नशा , अपराध नियंत्रण व पुलिस संबंधित समस्याओं पर सुझाव मांगे। समिति के सदस्यों की तरफ से स्कूलों की छुट्टी के समय वहा पर पुलिस की उपस्थिति, ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने और पंजाब व हरियाणा के बॉर्डर के साथ लगती गलियों व गाँवों में पुलिस पार्टी को गश्त बढ़ाने के लिए व शहर के अंदर से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने, ऑटो और वाहनों में तेज आवाज में म्यूजिक बजाने व डबवाली को नशामुक्त बनाने संबंधित मुद्दे उठाए गए। जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी प्रबंधक अफसरों को व यातायात प्रभारी को प्रभावी कार्रवाई करने और पुलिस गश्त के फेरों की संख्या में इजाफा करने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात प्रभारी को शहर की सभी सड़कों पर चलने वाले वाहनों की अधिकतम स्पीड निर्धारित करवाने, वाहनों में लाउड स्पीकर और तेज आवाज में म्यूजिक बजाने वालो पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर के मार्केट क्षेत्र में पुलिस पीसीआर व राइडर की उपस्थिति सुनिश्चित की जायेगी। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने पुलिस कर्मचारियों के व्यवहार और काम की समयबद्धता को लेकर भी समन्वय समिति के सदस्यों से पूछताछ की।
मीटिंग के दौरान पुलिस पब्लिक समन्वय समिति के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक के साथ कुछ साइबर क्राइम व आने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में विचार साझा किए । जिस पर पुलिस अधीक्षक ने उन्हे कहा कि वे साइबर क्राइम के प्रति जागरूक रहे और साइबर एसिस्टेंस बन दूसरों को भी जागरूक करे। किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी होने पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और विधानसभा चुनाव को लेकर किसी भी तरह की आपके आस पास कोई चुनाव को लेकर ऐसी सूचना हो जिससे शांति भंग होने या कोई असामाजिक तत्व अप्रिय घटना को अंजाम देना चाहता हो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को देखें ।
आज की इस बैठक में प्रभारी सुरक्षा शाखा सब इंस्पेक्टर सुभाष चन्द्र के अलावा अजमेर सिंह मागेआना ,चरणजीत सिंह देसू जोधा,कुलवीत सिंह मसीतां ,जसविन्द्र सिंह कालांवाली ,कुलदीप सिंह अबूबशहर,गुरप्रीत सिंह गगां ,दीपा सिंह गंगा,मलकीत सिंह, जगसीर सिंह , गुरसेवक सिंह , सुनील कुमार एमसी डबवाली मौजूद रहे

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!