A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

मारा गया हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह…इजराइल डिफेंस फोर्स ने किया दावा..

इजराइली सेना ने हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह को लेकर बड़ा दावा किया है. IDF ने कहा है कि बेरूत हमले में नसरल्लाह मारा गया. हमले में हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह की बेटी और उसका भाई हाशिम भी मारा गया है.

देश विदेश:- इजराइल ने लेबनान पर अबतक का सबसे बड़ा हमला किया है जिसमें हिजबुल्लाह का चीफ हसन नसरल्लाह मारा गया है, ऐसा दावा इजराइल की डिफेंस फोर्स ने किया है. नसरल्लाह की मौत की खबर के बाद भी लेबनान पर इजराइल का सीरियल अटैक जारी है. इजराइली सेना ने हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह को लेकर बड़ा दावा किया है. IDF ने कहा है कि बेरूत हमले में हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह मारा गया. दुनिया को नसरल्लाह अब नहीं डरा पाएगा. इजराइली सेना ने शुक्रवार की देर रात हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर भीषण हमला किया था. इस हमले के बाद ही उसने हिजबुल्लाह चीफ के मारे जाने बात कही थी.

नसरल्लाह की हत्या के बाद इजराइली सेना के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हलेवी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर किसी ने इजराइल और उसके नागरिकों को धमकाने की कोशिश की तो उसे उसका अंजाम भुगतना पड़ेगा. टूलबॉक्स में टूल का अंत नहीं है. कहने का मतलब साफ है कि इजराइल के नागरिकों को जो धमकाएगा हम उन तक किसी भी तरह पहुंच जाएंगे.

हिजबुल्लाह के अन्य कमांडर भी ढेर- IDF

आईडीएफ ने बयान जारी कर कहा कि नसरल्लाह के साथ-साथ हिजबुल्लाह के अन्य कमांडर भी मारे गए. नसरल्लाह को तब निशाना बनाया गया जब वह बेरूत के दाहिया में हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर में मौजूद था. इजराइली सेना ने कहा कि दाहिया में हिजबुल्लाह का हेडक्वार्टर अंडरग्राउंड है. आईडीएफ ने कहा कि यह हमला तब किया गया जब हिजबुल्लाह के टॉप अफसर अपने मुख्यालय में थे और इजराइली नागरिकों के खिलाफ आतंकी गतिविधियों में लगे हुए थे. इजराइल ने रात भर बंकर बस्टर बम से लेबनान में तबाही मचाई.

हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर इजराइल का जबरदस्त हमला

IDF ने हिजबुल्लाह के कई ठिकानों को किया तबाह

हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर 60 बंकर रॉकेट दागे. इस दौरान इजराइली सेना ने हिजबुल्लाह के कई ठिकानों को तबाह कर दिया. इजराइली सेना का दावा है इस भीषण हमले में हिजबुल्लाह का हेडक्वार्टर पूरी तरह से तबाह हो गया. हिजबुल्लाह मुख्यालय में कोई भी जिंदा नहीं बचा है. जो भी अंदर था सभी लोग मारे गए. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के साथ कल शाम से ही संपर्क टूट गया था, जब इजराइल ने यह दावा किया था कि उसने बेरूत हमले में उसे मार गिराया है.

हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह का जन्म 31 अगस्त 1960 को बेरूत के बुर्ज हम्मूद में हुआ था. जब वह हिजबुल्लाह में शामिल हुआ था तब उसकी उम्र महज 22 साल थी. 1992 में नसरल्लाह इस ग्रुप का नेतृत्व करने लगा. इस समय उनकी उम्र करीब 32 साल थी. हसन नसरल्लाह के नेतृत्व में हिजबुल्लाह ग्रुप की लोकप्रियता काफी बढ़ी. 64 साल की उम्र में नसरल्लाह को लेबनान में एक बड़ा नेता माना जाता था.

Back to top button
error: Content is protected !!