
आज दिनांक 02.10.2024 को, पंजाब के पुलिस महानिदेशक महोदय पितृपक्ष_मेला_2024 में गया पहुंचे। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, महोदय एवं नगर पुलिस अधीक्षक, महोदया ने उनका हार्दिक स्वागत किया। वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय ने उनकी अगुवाई करते हुए उन्हें विष्णुपद मंदिर और पितृपक्ष मेले का भ्रमण कराया। इस दौरान, वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय ने पुलिस महानिदेशक महोदय को पितृपक्ष मेले के सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
पुलिस महानिदेशक महोदय ने विष्णुपद मंदिर की भव्यता और पितृपक्ष मेले की समृद्ध परंपराओं को देखकर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने विशेष रूप से मेले में गया पुलिस और प्रशासन की उत्कृष्ट व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों की सराहना की।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज