A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमहाराष्ट्र

आपली बस कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

आपली बस के कर्मचारी अपने वेतन वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर है। भजपा समर्थित भारतीय मजदूर संघ के द्वारा बुलाए गए इस हड़ताल मे संगठन के ड्राइवर कंडक्टर शामिल है। आज नवरात्रि के प्रथम दिन ही शुरू हड़ताल से आम जनता को परेशानी उठानी पड़ी। हड़ताल से सबसे ज्यादा तकलीफ स्कूल के छात्र छात्राओं को हुई। भारतीय मजदूर संघ से जुड़े वाहन चालकों परिचालकों ने पहले ही नगर निगम प्रशासन को हड़ताल पर जाने का सूचना दिया था। लेकिन वेतन वृद्धि को लेकर प्रशासन की ओर से कोई निर्णय नही लिया गया। जिसके बाद बस कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। शहर मे सिटी बस बंद हो जाने से हजारो स्कूली बच्चो को और आम नागरिकों दैनिक कर्मचारियो को परेशानी हुई। मनपा प्रशासन द्वारा विभिन्न मार्गों पर बसे चलाई जाती है सिटी बस से प्रतिदिन लाखो यात्री सफर करते है। जिनमे स्कूल के विद्यार्थी भी बसे से सफर करते है। ऐसे मे बसो के बंद हो जाने पर परेशानी होती है।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!