A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशगोंडा

अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकराई, चालक समेत चार की दर्दनाक मौत

देवी पाटन मंदिर तुलसीपुर दर्शन के लिए जा रहे थे चारों, इटियाथोक में हुआ भीषण हादसा

 

 

 

 

जिला हेड आवेश अंसारी गोंण्डा

गोंडा। जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र में बेंदुली मोड़ के पास खरगूपुर मार्ग पर गुरुवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में बोलेरो सवार और चालक सहित चार लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक इटियाथोक थाना क्षेत्र के ग्राम बेंदुली मोड़ के पास खरगूपुर मार्ग पर गुरुवार की देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे खरगूपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत भटपी गांव के लिए जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर आम के पेड़ से टकरा गई। बोलेरो में कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम कंचनापुर दुल्लापुर निवासी चालक दीपू मिश्रा पुत्र श्री चंद मिश्रा (24), अभिषेक साहू पुत्र शुभकरन उर्फ ननके (18), धर्म सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह (24) निवासी कंशापुर थाना कोतवाली देहात, राम बचन पाण्डेय पुत्र हीरालाल (23) निवासी तिवारी बाजार कोतवाली नगर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि घटना रात लगभग ग्यारह से से 12 बजे के बीच की है‌‌। बोलेरो सवार युवक इटियाथोक से खरगूपुर की तरफ जा रहे थे। संभवत: वाहन की गति तेज होने के कारण यह हादसा हुआ।

Back to top button
error: Content is protected !!