A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर
Trending

महिला अफसर से 75 लाख की ठगी में दस लाख फ्रीज

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

महिला अफसर से 75 लाख की ठगी में दस लाख फ्रीजScreenshot 2024 0418 160650 2

 

साइबर हैकरों द्वारा डिजिटल अरेस्ट कर शराब कंपनी की महिला अफसर से 75.30 लाख रुपये की ठगी में साइबर थाना पुलिस चार खातों में पहुंचे दस लाख रुपये फ्रीज कराने में सफल रही है । अब इस रकम को वापस कराने के लिए अदालत में भी अर्जी दायर की गई है । ये मुकदमा 16 सितंबर को साइबर थाने में दर्ज कराया गया था । जिसमें पंजाब अंबाला में शराब कंपनी में बड़े औहदे पर तैनात कोतवाली इलाके की महिला संग ठगी का आरोप है । इस मामले में प्रारंभिक जांच में दो बैंक खातों में रकम जाना उजागर हुआ । जिनमें एक नागालैंड के दीमापुर के व्यक्ति नाम से था , जबकि दूसरा तमिलनाडू के व्यक्ति नाम से वहीं की बैंक का था । उसके बाद इन खातों से रकम छोटे – छोटे टुकड़ों में ट्रांसफर हुई । दीमापुर वाले खाते में साठ लाख रुपये लिए गए थे ।

Back to top button
error: Content is protected !!