A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमहाराष्ट्र

सड़क यातायात विभाग-नागपुर द्वारा सड़क पार्किंग व्यवस्था शुरू की गई

अव्यवस्थित पार्किंग एवं यातायात भीड़ को कम करने के लिए यातायात विभाग नागपुर के द्वारा शहर मे गयारह स्थानों पर सड़क पार्किंग की व्यवस्था की अनुमति दी गई है। इसका मुख्य कारण सड़क मे वाहनों की पार्किंग व्यवस्था मे सुधार लाना है।पुलिस उपायुक्त श्री अर्चित चांडक ने नए पार्किंग व्यवस्था के बारे मे विस्तृत जानकारी देते हुए एक अधिसूचना जारी की है, जिसे प्रयोगात्मक रूप से लागू

किया जायेगा। जारी अधिसूचना के अनुसार ऑरेज सिटी चौक और आरपीटीएस स्क्वायर के मध्य सड़क के बाईं ओर सामांतर पार्किंग की अनुमति होगी। मंगलमूर्ति चौक से लंदन स्ट्रीट तक सड़क के दोनो तरफ समांतर पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। शंकरनगर और लक्षमीनगर चौक के मध्य मे केवल दुपहिया वाहनों के पार्किंग की अनुमति रहेगी। अन्य मार्गों जहां पर दोनों ओर समांतर पार्किंग की

अनुमति रहेगी-: मानेवाड़ा रोड से तुकड़ोजी चौक, तुकड़ोजी चौक से राजकमल चौराहा, मेडिकल चौक के अंत, बैद्यनाथ चौक से अशोक चौक, भांडे पलॉट चौक से जगनाड़े चौक, रानी दुर्गावती चौक से मारवाड़ी चौक, वैष्णोदेवी चौक से प्रजापति चौक , वैष्णोदेवी चौराहा से शास्त्री नगर चौराहा आदि । यातायात के इस प्रायोगिक व्यवस्था का मूल उद्देश्य सड़क मे भीड़ को कम करना और नागपुर की व्यस्त सड़कों पर वाहनों की आवाजाही को सूचारू रूप से चलाना है।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!