
कुशीनगर। थाना कोतवाली पडरौना क्षेत्रांतर्गत बावली चौक से गनेशी पट्टी मूर्ति ले जाते समय रास्ते में छावनी के पास कुछ शरारती लोगों द्वारा मूर्ति ले जा रहे लोगो के साथ गाली गलौज/अभद्रता व मारपीट करनें का मामला देखने को मिला है।
पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए 10 आरोपियों को पुलिस हिरासत में ले लिया है। प्रकरण में तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री रितेश कुमार सिंह की बाईट।
[yop_poll id="10"]




