
मोतिहारी पूर्वी चंपारण
थाना में दलाल व प्राइवेट आदमी रखने वाले पुलिस पदाधिकारी के बिरुद्ध होगी करवाई, आचरण, पासपोर्ट वेरिफिकेशन व FIR करने में रिश्वत लेने वाले के बिरुद्ध होगी सख्त करवाई , शिकायतकर्ता एसपी के सरकारी मोबाइल पर सबूत के साथ शिकायत करें उनके शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
एसपी स्वर्ण प्रभात ने फेसबुक लाइव में मिली शिकायत पर एक्शन लिया और कहा की थाना में दलाल और प्राइवेट आदमी का कोई जगह नहीं है किसी भी केस के अनुसंधान के लिए प्राइवेट आदमी या दलाल को आगे करने वाले पुलिस पदाधिकारी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिकायतकर्ता ने फेसबुक के माध्यम से एसपी से शिकायत की थी, एसपी ने कहा पुलिस की सभी सुबिधा निःशुल्क है अगर इस कार्य के लिए कोई भी पुलिस पदाधिकारी रिश्वत मांगते हैं तो नियम के विरुद्ध है। एसपी के आदेश के बाद भी ढाका थाना के जमादार संजय सिंह प्राइवेट आदमी के साथ गस्ती करते नजर आए जिस पर एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्काल निलंबित कर दिया, और कहां कि इस पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।






