
ब्रेकिंग न्यूज़
सूत्रों के मुताबिक अगर डॉन लॉरेंस बिश्नोई का यूपी के शूटर्स के साथ कोई लिंक स्थापित होता है और मुंबई पुलिस कोई ठोस जानकारी मुहैया कराएगी तो यूपी पुलिस कोर्ट से वारंट लेकर पूछताछ के लिए लॉरेंस बिश्नोई को यूपी लाकर इंट्रोगेट कर सकती है।
बिश्नोई फिलहाल गुजरात की जेल में है और इस वक्त उसका गिरोह देश का सबसे बड़ा अपराधिक गैंग चला रहा है। एनआईए की चार्जशीट के मुताबिक उसके गैंग में 700 एक्टिव शूटर्स हैं और भारत समेत 6 देशों में वो गैंग ऑपरेट कर रहा है।
गुजरात की साबरमती जेल में बंद इस माफिया डॉन ने मुंबई के अंडरवर्ल्ड पर कब्जा कर लिया है जो दाऊद इब्राहिम के बाद से खाली चल रहा था।



